Backlink क्या है और Backlink कैसे बनाएं ? What is backlink and What are the types of backlinks
अभी के समय में हर कोई आंख बंद करके ब्लॉगिंग शुरू कर देता है। जिस व्यक्ति को ब्लॉगिंग के बारे में सही से जानकारी भी नहीं होता वे अपना ब्लॉग चला रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, सभी लोग जानते हैं की ब्लॉगिंग से लाखों रुपए महीना कमा सकते हैं।
अगर देखा जाए तो ब्लॉगिंग में वही लोग सफल होते हैं जिनको ब्लॉगिंग से संबंधित पूरी जानकारी होती है। ऐसे में Blogging का महत्वपूर्ण हिस्सा Backlink होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वेबसाइट को रैंक करवाने के लिए Backlink बनाना आवश्यक होता है।
आज हम आपको अपने लेख के जरिए Backlink क्या है और Backlink कैसे बनाएं ? इत्यादि से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अगर आप Backlink बनाना सीखना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा लिखे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Backlink क्या है ? What is Backlink
यदि आप अपने वेबसाइट का लिंक दूसरे टॉप वेबसाइट से लिंक करते हैं तो इसी लिंक को Backlink कहते हैं। अगर आप टॉप वेबसाइट पर Backlink बनाते हैं और उस वेबसाइट पर लाखों में विजिटर प्रतिदिन आ रहा है तो आपके द्वारा बनाए गए Backlink के माध्यम से कुछ विजीटर्स आपके वेबसाइट पर भी आ सकते हैं। जिसके माध्यम से आपकी वेबसाइट भी अच्छा Grow करेगी। यही चीज Backlink को खास बनाती है।
Backlink कितने तरह के होते हैं ? What are the types of backlinks
Backlink दो तरह के होते हैं। नीचे दोनों बैकलिंक के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। आप ध्यानपूर्वक पढ़ें। और साथ में यह भी ध्यान रखे की जिस वेबसाइट का DA और PA बढ़िया हो वैसी साइट से अगर बैकलिंक मिलता हे तो बहुत बढ़िया होगा।
1. Dofollow Backlink
Dofollow Backlink के माध्यम से आप विजिटर के लिए दूसरे वेबसाइट से अपने वेबसाइट तक का रास्ता बना सकते हैं। Dofollow Backlink के जरिए Link Juice आसानी से पास कर सकते हैं। अगर देखा जाए तो Dofollow Backlink वेबसाइट को रैंक करती है, जिससे आपको और आपके साइट के लिए काफी फायदेमंद है।
2. Nofollow Backlink
Nofollow Backlink बनाने से वेबसाइट रैंकिंग में कोई फायदा नहीं होता है। यदि आप Nofollow Backlink अपने साइट को दूसरे साइट से कनेक्ट करने के लिए बनाते हैं तो आपको इससे कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि, Nofollow Backlink के माध्यम से आप Link Juice को पास नहीं कर सकते हैं।
हालांकि, Nofollow Backlink भी अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर आप अपनी वेबसाइट में केवल Dofollow Backlink का निर्माण करते हैं तो इससे आपके वेबसाइट पर गूगल के द्वारा penalty भी लग सकती है। अपने वेबसाइट के लिए Backlink कैसे बनाएं और क्या तरीका है ?
यदि आप एक ब्लॉगर हैं तो आपके मन में बैकलिंक कैसे बनाएं इसको लेकर बहुत सारे सवाल उठ रहे होंगे। जैसा कि आप यह जरुर जानते होंगे की ब्लॉग के लिए गुणवत्ता बैकलिंक प्राप्त करना कितना आवश्यक होता है। और यही गुणवत्ता बैकलिंक प्राप्त कर आप अपने ब्लॉग पर यूजर्स को बढ़ा सकते हैं और मशहूर होने के और एक कदम आगे बढ़ जाएंगे।
जैसा की बैकलिंक बनाने की कोई लिमिट नहीं होती है। यानी की आप जितना चाहे अपने मन के मुताबिक उतना बैकलिंक बना सकते हैं। परंतु, इसमें भी आपको यह ध्यान देना होगा कि आप जितने भी बैकलिंक क्रिएट करे उन सारे लिंक को आपको गुणवत्ता वाली वेबसाइट से ही क्रिएट करना होगा।
नही तो आप हजारों से भी ज्यादा बैकलिंक को क्रिएट क्यों न कर ले। यदि वे गुणवत्ता वाली वेबसाइट से नहीं होगा तो इसका आपके वेबसाइट पर कोई लाभ नहीं होता है। और यह भी मुमकिन है कि आगे चलकर गूगल आपके ब्लॉग को पेनालाइज भी कर दे। तो, चलिए अब हम अपने इस पोस्ट में बैकलिंक कैसे क्रिएट करें इस विषय के बारे में विस्तार से वर्णन करते हैं।
1. कमेंट करना चालू रखें :-
जिस niche पर आपकी वेबसाइट है। उसी Niche से संबंधित दूसरे टॉप वेबसाइट का ब्लॉग पढ़ें और कमेंट सेक्शन में जाकर बढ़िया कमेंट करें। कमेंट ऐसी होनी चाहिए जो उस पोस्ट के रेलेटेड हो और उस पोस्ट के यूजर के लिए अच्छी हो जिससे आपको अप्रूवल जल्दी से मिलने का चांस हे।
ऐसे में आपको Nofollow Backlink मिल जाएगी। हालांकि, कमेंट करते समय अपने वेबसाइट का लिंक अवश्य दे दें और इस बात का अवश्य ध्यान रखें। इससे आपके वेबसाइट पर दूसरे वेबसाइट से ट्रैफिक आने लगेगी।
2. गुणवत्ता वाले लेख लिखे :-
अपने ब्लॉग में कंटेंट गुणवत्ता वाला लिखे यानि के यूज़र्स को वैल्यू मिले ऐसा लिखे, ऐसे लेख लिखने का आइडिया आपके ब्लॉग के लिए सबसे बहातरीन बैंकलिंक प्राप्त करने का तरीका है। आपको अपने ब्लॉग में गुणवत्ता वाले लेख लिखने होंगे।
आपको ऐसे पोस्ट लिखने होंगे जो यूजर्स को पसंद आए और उस लेख से उन्हें सभी जानकारी प्राप्त हो जाए। यदि आप अपने पोस्ट में बेहतर गुणवत्ता वाले लेख लिखेंगे तो गूगल पर आपका वेबसाइट बहुत जल्द रैंक होने लगेंगे और आपकी कमाई भी बेहतर होगा।
3. गेस्ट ब्लॉगिंग भी अवश्य करें :-
देखा जाए तो दिन पर दिन वर्तमान समय में ब्लॉगिंग के फील्ड में गेस्ट ब्लॉगिंग की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। गेस्ट ब्लॉगिंग का अर्थ होता है कुछ प्रसिद्ध ब्लॉग्स में खुद का गेस्ट लेख सबमिट करना होगा।
खुद के ब्लॉग को दूसरे प्रसिद्ध ब्लॉग में विज्ञापन करने का ये सबसे बेस्ट तरीके में से एक है। इससे प्रसिद्ध ब्लॉग के यूजर्स आपके ब्लॉग के बारे में बड़ी आसानी से जान लेंगे और आपके ब्लॉग में भी तेजी से ट्रैफिक आने लगेंगे।
Are backlinks important in 2021? क्या 2021 में बैकलिंक्स महत्वपूर्ण हैं?
SEO के लिए बैकलिंक्स अभी भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे Google के पेज रैंक एल्गोरिथम की नींव हैं।
Is backlinks good or bad? बैकलिंक्स अच्छा है या बुरा?
बैकलिंक्स बनाना off-site SEO का एक अनिवार्य हिस्सा है, और अधिक से अधिक बैकलिंक्स बनाना या प्राप्त करना लिंक बिल्डिंग कहलाता है। बहुत सारे टॉक्सिक बैकलिंक्स आपकी रैंकिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
निष्कर्ष :-
मैने आपको अपने लेख में Baclink क्या है और backlink कैसे बनाएं ? इसकी पूरी जानकारी आसान शब्दों में दे दिया हूं। ताकि, आपका Backlink से संबंधित पूरी समस्या समाप्त हो जाए। Backlink संबंधित यह लेख आपको पसंद आई होगी तो जरूर कमेंट करके बताइएगा।
THANKS, AND REGARDS
ANGEL MARKETING